JJWH media bulletin # 2
अयोध्या:
झुनझुनवाला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अयोध्या में हृदय रोग से पीड़ित एक मरीज का सफल इलाज किया गया। हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. अंजुम नईम और उनकी टीम ने मरीज की सफल एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की।
डॉ. नईम ने बताया कि मरीज को सीने में तेज़ दर्द और कमजोरी की शिकायत के साथ लाया गया था। जांच के दौरान हृदय की मुख्य धमनियों में अवरोध पाया गया, जिसके बाद डॉ. अभिषेक के सहयोग से तुरंत एंजियोप्लास्टी की गई।
इस जटिल प्रक्रिया के बाद मरीज की स्थिति अब स्थिर और बेहतर है।
इस अवसर पर डॉ. के.के. सिंह, डॉ. परवेज अहमद, डॉ. विभोर महेंद्र, और डॉ. अर्पित त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
🌟 झुनझुनवाला हॉस्पिटल लगातार हृदय रोगियों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।